फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after arresting of son father and mother worried

जासूसी के शक में बेटे की गिरफ्तारी से परिजन अवाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
after arresting of son father and mother worried
टांडा (रामपुर)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में 19 वर्षीय अनस की जम्मू पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से गांव मुतियापुरा में रहने वाले उसके परिजन अवाक हैं। अनस के पिता सलीम का कहना है कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन अगर निर्दोष है तो हो रिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

अनस के पिता सलीम ने बताया कि उनके पास जम्मू पुलिस का फोन आया था। पुलिस ने अनस को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी दी थी। उनके मुताबिक अनस उनका सबसे बड़ा बेटा है। सलीम ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक अनस करीब डेढ़ साल से पंजाब के वडाला में रहकर किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ नकली दांत बनाने का कार्य कर रहा है। सलीम ने कहा कि उन्हें या परिवार के किसी सदस्य को यकीन नहीं है कि अनस कोई देश विरोधी कार्य करेगा लेकिन अगर ऐसा साबित होता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। वरना जल्द रिहाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

गांव मुतियापुरा में तंगहाली में जीवन यापन कर रहे सलीम ने बताया कि पंजाब में नकली दांत बनाने के काम की जानकारी देते हुए अनस हर माह तीन या चार हजार रुपये घर खर्च के लिए भेजता था। घर चलाने के लिए वह (सलीम) पंखों की मरम्मत का काम करते हैं। साथ रह रहे तीन अन्य बेटों में से दो मजदूरी जैसा काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा कक्षा चार में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed