फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After a year and a half, husband held Simmi's hand, tears spilled in happiness

सवा साल बाद पति ने सिम्मी का थामा हाथ, खुशी में छलके आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
After a year and a half, husband held Simmi's hand, tears spilled in happiness
मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 14 दंपतियों ने वर्षों की कड़वाहट भूलकर एक साथ जीवन व्यतीत करने को राजी हो गए। सवा साल बाद पति ने सिम्मी का हाथ थामा, तो वह लोक अदालत में खुशी में फूट-फूट कर रोने लगी। लोगों के काफी समझाने के बाद वह शांत हुई।
विज्ञापन

शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित लोक अदालत में गिले शिकवे भूल कर 14 दंपती फिर से एक बंधन में बंध गए। जनपद न्यायाधीश डॉक्टर अजय कुमार द्वितीय व प्राधिकरण के सचिव नीतिवान निगम ने आपसी सहमति से समझौता करने वाले दंपतियों को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

बच्चों का देखभाल करना पति का कर्तव्य
मुरादाबाद। रामपुर के शाहबाद निवासी विपिन कुमार की शादी बिलारी निवासी सिम्मी के साथ हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते सिम्मी अपने पिता के घर बिलारी चली गई थी, जिसके बाद बिपिन ने अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए अदालत का सहारा लिया। अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश ने दोनों के बीच में वार्ता कराई और दोनों को समझाया। बिपिन ने बताया कि हमारे दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल करना अब हम पति पत्नी का पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से चल रहा था विवाद, पांच मिनट में हो गया खत्म
कटघर के करूला निवासी रिजवान उर्फ मोबीन का निकाह करीब बारह साल पहले रजिया के साथ हुआ था। पांच साल पहले दोनों के बीच विवाद चल रहा था। न्यायाधीशों ने दोनों को समझाया तो रिजवान और रजिया साथ साथ रहने को तैयार हो गए। रिजवान का कहना है कि जिंदगी में हमसफर के अलावा कोई ऐसा नहीं होता, जिससे हम अपने दिल की बात कर सकें। अब भविष्य में हम साथ साथ रह कर अपना जीवन जीएंगे और अपने बच्चों का जीवन सफल बनाएंगे।
पति से मनमुटाव के बाद छोड़ दिया घर, अब साथ रहने को तैयार
मुरादाबाद। पति से नोकझोंक के बाद करीब पांच माह से अपने पिता के घर रह रही महिला ने कहा कि उसे पति के घर से जाने के बाद पता चला कि उसने कितनी बड़ी गलती की है, लेकिन कुछ लोगों के भड़काने के कारण उसने अदालत की चौखट पर आना ही सही समझा। अदालत में उसने किसी और की नहीं सुनी और अपने जीवन साथी के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।
लोक अदालत में 26 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय एवं समस्त वाह्य न्यायालयों में हुआ। पक्षकारों ने आपसी सहमति के आधार पर अपने मुकदमों को समाप्त कराया । लोक अदालत के माध्यम से 26262 मुकदमों का निस्तारण करके 35737306 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिवान निगम ने बताया कि जनपद न्यायाधीश डॉक्टर अजय कुमार द्वितीय के दिशा निर्देशन में जिला मुख्यालय एवं वाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत के माध्यम से आपराधिक शमनीय प्रकृति के 6674 ,मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 87, पारिवारिक प्रकृति के 88, इसके अतिरिक्त बैंक संबंधी व बीएसएनएल के 560 मामले प्रिलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित करके कुल 11142890 रुपये की वसूली की गई। मोटर वाहन ई चालान के 2972 मामलों का निस्तारण कर 2898200 रूपय अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। वहीं, पीड़ित व्यक्तियों को 35737306 रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाए जाने के आदेश पारित किए गए हैं। इस प्रकार इस मर्तबा लोक अदालत में 26,262 मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करके 27,34,655 रुपए अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए एवं 3,57,37,306 रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में पीड़ितों को दिए जाने के आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed