फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After a month or two, those who are to be married, they got married

एक-दो माह बाद जिनकी होनी शादी वो ले लिए फेरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
After a month or two, those who are to be married, they got married
मुरादाबाद। सामूहिक विवाह में कुछ ऐसे जोड़ों का भी विवाह संपन्न हो गया जो दस दिन अथवा दो माह बाद विधिवत शादी करेंगे। यही नहीं कुछ ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिनकी शादी 20 दिन पहले हो गई, लेकिन वह सोमवार को भी निकाह कार्यक्रम में शरीक हो गए।
विज्ञापन

संभल जिले के मिलक शाहपुर निवासी एक युवक ने भी शहर के मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से कार्यक्रम में सात फेरे लिए। फिर दोनों एक साथ जाने के बजाय अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

पूछने पर युवक ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात परिवार में चली है, लेकिन इसकी कोई तिथि तय नहीं हुई है। दो-तीन माह बाद शादी करने का विचार है। इसके लिए एक हफ्ते बाद दोनों के परिवार बैठ कर तिथि निर्धारित करेंगे। धीमरी निवासी एक युवक का भी गांगन की मैनाठेर निवासी एक युवती से निकाह पढ़ाया गया। पूछने पर दोनों ने बताया कि 29 जुलाई को उनकी शादी की तारीख पक्की हुई है। दलपतपुर निवासी एक युवक ने मैनाठेर निवासी एक युवती ने एक दूसरे को कबूल किया। पूछने पर दोनों हड़बड़ाहट में पहले यह बता गए कि 20 दिन पहले उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन बाद में बताया कि पहले रिश्ता हुआ था। शादी अब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कइयों के हाथ पर नहीं सजी थी मेहंदी, शादी का लिबास भी नहीं
सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी पिछले दस दिन से चल रही थी। नगर निगम का दावा है कि आवेदकों का सत्यापन भी कराया गया। समय से सूचना भी दे दी गई। जिसके चलते 143 जोड़ों में से 124 जोड़े विवाह के लिए पहुंचे। उनका विवाह भी संपन्न हुआ, लेकिन इसमें तमाम जोड़े ऐसे थे जिनके हावभाव कुछ अलग ही कहानी कह रहे थे। हिंदू अथवा मुस्लिम समुदाय के लोगों के विवाह समारोह के मौके पर हाथ में मेहंदी लगाने की रस्म लगभग जरूर पूरी की जाती है, लेकिन यहां अधिकांश जोड़े ऐसे थे जिनके हाथ मेहंदी नहीं रची थी। यही नहीं लहंगा, शेरवानी या सूट आदि भी अधिकांश नहीं पहने थे। कई महिलाएं ऐसी थीं जो शादी के समय पहने जाने वाला लाल जोड़ा तक नहीं लाईं थीं। यह हाल तब है जब जोड़ों के लिए कपड़े आदि के लिए धन की व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed