फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after 5 hours rail traffic continue in sahjadnagar of rampur

मालगाड़ी के बेपटरी होने पर बाधित हुआ रेल यातायात पांच घंटे हो पाया बहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
after 5 hours rail traffic continue in  sahjadnagar of  rampur
रामपुर। शहजादनगर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात लखनऊ से सहारनपुर जा रही एक खाली मालगाड़ी का एक वैगन अप लाइन पर पटरी से उतर गया था जिससे बाधित हुआ रेल यातायात करीब पांच घंटे बाद बहाल हो पाया। इस दौरान 12 ट्रेनें देरी से पहुंची और पांच ट्रेनों को दूसरे मार्ग से गुजारा गया। इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी का ब्रेकवॉन से 11वां डिब्बा शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे अचानक पटरी से उतर गया था। जिससे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसरों के साथ ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने यहां रिलीफ ट्रेन के जरिए उतरे हुए वैगनों को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया और पटरी से उतरे वैगन को अन्य वैगनों से अलग कर ट्रैक से हटाया गया। मालगाड़ी को दो हिस्सों में अलग कर पटरी से उतरे वैगन को हटाकर साइड किया गया। शेष वैगनों को इंजन मंगवा कर ट्रैक से हटवाया गया। इस कार्य के दौरान पांच घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। जिस कारण 12 ट्रेनें देरी से पहुंचीं तो पांच ट्रेनों को वाया चंदौसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed