फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 40 years, Moradabad is in charge of EPCH

Moradabad News: 40 साल बाद ईपीसीएच में मुरादाबाद की अध्यक्षता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
After 40 years, Moradabad is in charge of EPCH
मुरादाबाद। चार दशक बाद हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद को मुरादाबाद से अध्यक्ष मिलने जा रहे हैं। नोदी एक्सपोर्ट्स के संचालक डॉ. नीरज खन्ना को तीन जून को हिमाचल प्रदेश में यह जिम्मेदारी मिलने वाली है। इसके लिए देशभर से ईपीसीएच के सदस्य बैठक में जुटे हैं। पिछले दो साल से नीरज ईपीसीएच के उपाध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


ईपीसीएच की ओर से हिमाचल प्रदेश के हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन पर सोमवार को धर्मशाला में बैठक भी हुई। कांगड़ा पेंटिंग फ्यूजन विद वुड क्राफ्ट कार्यक्रम पर डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला भी हुई। ईपीसीएच की परंपरा के मुताबिक उपाध्यक्ष (प्रथम) को ही अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाती है। लिहाज मंगलवार को डॉ. नीरज खन्ना को धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह दारोमदार मिलेगा। शहर के निर्यातक व ईपीसीएच के सीओए अवधेश अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद के निर्यातकों के लिए यह गौरव का विषय है। ईपीसीएच के इतिहास में यह दूसरी बार है जब मुरादाबाद के किसी निर्यातक को यह पद मिल रहा है। करीब चार दशक पहले किशन लाल कत्याल इस पर रहे थे। अब देशभर में लगने वाले निर्यात मेलों में मुरादाबाद के निर्यातकों को स्टॉल्स मिल सकेंगे। साथ ही निर्यात के विकास पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed