फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 29 days, the other party also filed a report in the case of assault.

Moradabad News: मारपीट के मामले में 29 दिन बाद दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
After 29 days, the other party also filed a report in the case of assault.
कांठ। जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के लोगों में हुई मारपीट के मामले में अब एसएसपी के आदेश से 29 दिन बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी कांठ पुलिस ने कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांठ कस्बे के मौढ़ा पट्टी स्थित जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों में पांच मई को जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उसी दिन एक पक्ष के परमानंद की ओर से राजकुमार, देवेंद्र सहित अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। अब दूसरे पक्ष के राजकुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि उसका अपने तहेरे भाई परमानंद, रामानंद और दयानंद से जमीन विवाद है। पांच मई को विपक्षी कई अन्य लोगों को साथ उसकी जमीन में छज्जा निकाल कर गेट लगा थे। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा तो परमानंद, रामानंद, दयानंद, ललित, अनिल, अंश व इनके परिवार की महिलाओं ने अभद्रता की। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से उसे पीटा। आरोप है कि इस दौरान दयानंद ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। आरोपी अभी भी उसे धमकियां दे रहे हैं। अब कांठ पुलिस ने एसएसपी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर राजकुमार की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed