फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after 16 days child reached to mother

सोलह दिन बाद मासूम को मिला मां का आंचल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
after 16 days child reached to mother
पाकबड़ा। स्थानीय पुलिस को मजार के पास मिले छह माह के मासूम को सोलह दिन बाद अपनी मां का आंचल मिल गया। बाल कल्याण समिति के प्रयासों से बिछड़े मासूम को उसकी असली मां मिल गई। कमेटी ने महिला के पिता को बेटी की तबीयत का ख्याल रखते की हिदायत देते हुए मासूम अरमान को उसकी मां अंजुम के हाथों में सौंप दिया।
विज्ञापन

सात अप्रैल को पाकबड़ा की एक मजार पर पुलिस को एक छह माह का बच्चा लावारिस हालत में मिला था। बच्चेे की तबीयत खराब होने पर सीडब्ल्यूूसी व चाइल्ड लाइन की मौजूदगी में पुलिस ने उसको महिला अस्पताल के बेबी इमरजेंसी वार्ड में रखवाया था। इधर तीन दिन पहले एक महिला अपने पिता संग थाने पहुंची और पाकबड़ा में मजार पर मिले बच्चे को अपना होने का दावा किया। इस पर महिला को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास भेजा गया। जहां उन्होंने पुख्ता प्रमाण मांगे। काफी प्रयासों के बाद भी महिला कुछ खास प्रमाण नहीं जुटा पाई, लेकिन पूछताछ में उसन अपनी ससुराल बरेली व मायका पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कला बताया। महिला मंदबुद्धि बताई गई। सीडब्ल्यूसी ने पुलिस की मदद से महिला के बताए पते पर इसकी जांच कराई तो दावा करने वाली महिला उस बच्चेे की असली मां निकली। मां व बच्चेे की तस्दीक पूरी होने पर शनिवार को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष अमित किशोर, सदस्य हरिओम, संजय चतुर्वेदी, बाल संरक्षण अधिकारी शिवांगी, चाइल्ड लाइन समन्वयक श्रद्धा शर्मा की मौजूदगी में अबोध अरमान को उसकी मां अंजुम व नाना रियासत के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed