फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After 10 years, EPCH increased the annual membership fee from Rs 5000 to Rs 8000.

Moradabad News: 10 साल बाद ईपीसीएच ने वार्षिक सदस्यता शुल्क 5000 से बढ़ाकर किया 8000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
After 10 years, EPCH increased the annual membership fee from Rs 5000 to Rs 8000.
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 10 साल के अंतराल के बाद अपनी वार्षिक सदस्यता ग्रहण या नवीनीकरण शुल्क में वृद्धि की है। वार्षिक शुल्क को 5000 से बढ़कर 8000 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ शुल्क तीन महीने बाद से प्रभावी होगा। इसके पहले निर्यातक पुराना शुल्क जमाकर ईपीसीएच की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

ईपीसीएच में पूरे देश से 10 हजार से अधिक निर्यातक जुड़े हुए हैं। इसमें मुरादाबाद जिले के करीब दो हजार निर्यातकों शामिल हैं। ईपीसीएच की सदस्यता नवीनीकरण के लिए हर साल वार्षिक शुल्क जमा करना पड़ता है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड की ओर से एक साल पहले वार्षिक सदस्यता शुल्क पांच हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर दिया गया था। इसलिए इसे हर हाल में लागू किया जाना था। इसलिए अब इसे लागू किया गया है। यह शुल्क एक जुलाई से प्रभावी होगा। अगर देखा जाए तो सदस्यता ग्रहण करने वाले हर एक निर्यातक पर 250 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से नवीनीकरण शुल्क पड़ेगा। यह निर्यातकों के लिए कोई बड़ी रकम नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष की वजह से निर्यातक अस्थाई वित्तीय या परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए नया वार्षिक सदस्यता शुल्क लागू करने की तिथि तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ईपीसीएच के द्वारा निर्यातकों को दी जाती हैं सुविधाएं
-ईपीसीएच की सदस्यता ग्रहण करने वाले निर्यातकों के लिए कई सुविधाएं दी जाती है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि निर्यातकों को विदेशी खरीदारों को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए विदेशी खरीदारों को एक मंच पर बुलाया जाता है। इसलिए निर्यातकों को विदेशी खरीदार आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। निर्यातकों के लिए टेस्टिंग लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाया जाता है। वहीं ईपीसीएच विभिन्न जगहों पर मेले लगाकर निर्यातकों कोे निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed