बीफ बर्गर का अफगानी कनेक्शन: अब मामले में अफगानिस्तानी नागरिक की हुई एंट्री; कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं?
बुधवार को टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद मामला अलग मोड़ लेते दिख रहा है।
विस्तार
मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित अफगान कैफे में ग्राहकों को बीफ बर्गर परोसने के मामले की तह तक जाने के लिए एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इस पूरे मामले के तार अफगानिस्तान से भी जुड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति खुद को अफगानिस्तान का बता रहा है। उसने कैफे में ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं?
बीफ बर्गर परोसने के मामले में पुलिस के अलावा एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद मामला अलग मोड़ लेता दिख रहा है। मुगलपुरा निवासी नावेद ने कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद-प्रिंस रोड पर अफगान नाम से कैफे खोला था।
संचालक ने मेन्यू कार्ड भी छपवा रखा था। जिसमें बीफ बर्गर का रेट 110 रुपये लिखा था। सोमवार रात पुलिस ने बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर की तहारीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कैफे संचालक नावेद को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति खुद को अफगानिस्तान का बता रहा है। उसने कैफे में ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में जानकारी दी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।