फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocates' protest against e-registry continues for the 13th day.

Moradabad News: ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का 13 वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates' protest against e-registry continues for the 13th day.
मुरादाबाद। रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था को प्राइवेट कंपनी को ठेके के विरोध में अधिवक्ताओं की 13 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। पंजीकरण का कोई कार्य नहीं होने से राजस्व की व्यवस्था चरमरा गई है। अनुमान है कि रजिस्ट्री कार्यालयों के बंद होने से करीब 20 करोड़ की राजस्व क्षति हुई है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने कमर कस ली है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आह्वान पर शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल 15 जून से जारी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा नई व्यवस्था लागू होने से लोगों के हाथ से काम छिन जाएंगे। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार एक कंपनी को ठेके पर पूरी व्यवस्था देने जा रही है। सरकार ने मानकीकृत मूल्य सूची , किरायनामे, पट्टे विलेखों को ऑनलाइन डिजिटल स्टांपिंग के माध्यम से करने की योजना बनायी है। यही कारण है कि अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज़ लेखक, स्टाम्प वेंडर्स, टाइपिस्ट सभी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। लगातार विरोध के चलते तेरहवें दिन भी रजिस्ट्री से संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो सका। रजिस्ट्री कार्यालय पर मौजूद सभी अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टांप वेंडरों ने चेताया है कि जब तक सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के प्राइवेटाइजेशन और ई रजिस्ट्री के आदेश को वापस नहीं लिया जाता है। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन में मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, आजम, अंजार हुसैन,अजय बंसल, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना, अभिनव भट्ट, अजय पाल, राघव गुप्ता, शाइस्ता परवीन योगेन्द्र सिंह, तरुण उपाध्याय, प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर, उस्मान, रिजवान, स्टांप वेंडर एसोसिएशन से नितिन रस्तोगी, हरिराम, स्टांप वेंडर कातिब एसोसिएशन से कातिब महासचिव नदीमुद्दीन, आजम, अंशु, सलीम खां आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed