{"_id":"5e5d6eec8ebc3eeada444bb8","slug":"advocates-protest-against-administration-city-news-mbd3419400142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने कार्य ठप कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने कार्य ठप कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कचहरी में चैंबर तोड़े जाने से भड़के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिला जज से मिला और उनके सामने अधिवक्ताओं की समस्याएं रखीं। तब उन्हें आश्वासन मिला है कि मंगलवार को वह डीएम और एसएसपी से वार्ता करेंगे। इसके बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
रविवार को नगर निगम ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कचहरी में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ दिए थे। सोमवार को हंगामे की आशंका को देखते हुए कचहरी परिसर में पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी को भी तैनात कर दिया गया था। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष विनय कौशिक और महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में अधिवक्ता जुट गए थे। अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने समेत अधिवक्ताओं की अन्य समस्याओं को लेकर वह सोमवार को जिला जज से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मंगलवार को इस संबंध में डीएम और एसएसपी से वार्ता करेंगे। इसके बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में मुरादाबाद जनपद में कचहरी परिसर से रजिस्ट्री कार्यालय काफी दूर अस्थाई रूप से स्थापित किया गया है। जो पूर्ण रूप से असुरक्षित है। जिससे जनता और अधिवक्ताओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि कचहरी परिसर की भोगौलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग गेटों से आवाजाही की व्यवस्था की जाए। अधिवक्ताओं की न्यायालय परिसर में आवाजाही को न्यायालय परिसर में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी आई कार्ड को भी मान्यता दी जाए। अधिवक्ताओं के चैंबर चिह्नित किए जा रहे हैं। ऐसे में जब तक शासन द्वारा अधिवक्ताओं के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए। तब तक चैंबर न तोड़े जाएं। महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आश्वासन पर सोमवार को अधिवक्ताओं के हितकारी योजना लागू न किए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया गया है।