फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate murder case: 12 people involved in land purchase and sale arrested

Advocate Murder: जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले 12 लोग हिरासत में, सामने आया यह रहस्य.. पुलिस अफसर भी हैरान

Wed, 14 Aug 2024 04:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 04:11 AM IST
सार

मुरादाबाद में अधिवक्ता शौकीन अली हत्याकांड में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि सभी जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। अधिवक्ता की शव जहां मिला है वहां अधिकांश लोगों के जमीनों के विवाद चल रहे हैं। पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
Advocate murder case: 12 people involved in land purchase and sale arrested
मुरादाबाद में अधिवक्ता की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या के मामले में पुलिस ने जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले 12 लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग मझोला क्षेत्र में ही सक्रिय रहते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि अधिवक्ता की जहां लाश मिली थी, उसके आसपास गागन नदी किनारे कई जमीनों पर विवाद चल रहे हैं।

विज्ञापन


एक जमीन के कई दावेदार होने के कारण मारपीट और फायरिंग तक की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि कहीं विवादित जमीन को लेकर अधिवक्ता का किसी से विवाद तो नहीं।
विज्ञापन

मूलरूप से भगतपुर के चतरपुर निवासी अधिवक्ता शौकीन अली नागफनी के जिगर कॉलोनी बंगला गांव में परिवार के साथ रह रहे थे।

रविवार शाम छह बजे वह घर से स्कूटी से घर निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक में कुएं में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर हमला कर उनकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

अधिवक्ता के बेटे मो. सुहेल अली की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के नेतृत्व में चार टीमें केस की जांच पड़ताल में जुटी है। मंगलवार को पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया।

आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। जिससे पता चला कि इस क्षेत्र की कई जमीनों पर विवाद चल रहे हैं। यहां कुछ लोग ऐसे भी सक्रिय रहते हैं। कोई यहां जमीन का सौदा करना चाहता है तो उसे डरा धमकाकर भगा देते हैं।

इसके बाद पुलिस ने एक दर्जन लोग हिरासत में ले लिए। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गागन नदी किनारे कई लोगों ने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। पुलिस टीम इस लाइन पर भी काम कर रही है कि किसी विवादित जमीन का अधिवक्ता ने कोई सौदा तो नहीं किया था।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पुलिस टीमें केस पर काम कर रही हैं। कुछ सुराग मिले हैं। कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

मोबाइल व स्कूटी अब तक नहीं मिली
पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को अधिवक्ता के मोबाइल, स्कूटी और अन्य सामान की तलाश में गागन नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस की दूसरी टीम ने गागन तिराहे से लेकर टीपी नगर तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और निजी अस्पताल की पार्किंग में पुलिस टीमें गईं और स्कूटी के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस स्कूटी के जरिए हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास का रही है।

बेटे की पुलिस से मांग, घटना का सही खुलासा किया जाए
अधिवक्ता शौकीन अली के बेटे मो. सुहेल अली का कहना है कि वह अब तक नहीं समझ पाया है कि हमारे पिता का दुश्मन कौन है। मेरे पिता की कभी किसी से कोई लड़ाई या झगड़ा नहीं हुआ था। बेटे की मांग है कि पुलिस इस हत्याकांड का सही खुलासा करे और हत्यारों को सजा दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed