फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Advocate attacked with knife, one accused arrested

Moradabad News: अधिवक्ता पर चाकू से हमला, एक आरोपी पकड़ा

Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 09 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate attacked with knife, one accused arrested
ठाकुरद्वारा। महिला के मुकदमे की पैरवी करने रहे एक अधिवक्ता पर उसके चैंबर में चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया। अधिवक्ताओं की भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव राजुपुर कला निवासी सलीम अहमद एडवोकेट ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह एक महिला की ओर से मुकेश के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर 3:20 पर अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी गांव के मुकेश और दो अज्ञात व्यक्ति उसके चैंबर के अंदर घुस आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।चाकू से पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन और हाथ पर चाकू से बार किया गया। जिससे उनके गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के कई अधिवक्ता मौके पर आ गए उन्होंने एक हमलावर मुकेश को पकड़ लिया। जबकि दो हमलावर मौके से भाग गए। अधिवक्ता पकड़े गए मुकेश को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को उसे सौंप दिया। सलीम की ओर से तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घायल सलीम और आरोपी मुकेश का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि सलीम अहमद की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली आने वाले अधिवक्ताओं में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, चौधरी रनवीर सिंह, सफदर रजा नकवी, अरुण कुमार भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा कोतवाली में घायल अधिवक्ता सलीम को लेकर पहुंचे साथी अधिवक्ता
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed