{"_id":"69d6a1e6f20d0ab7ec04cc54","slug":"advocate-and-his-father-attacked-due-to-enmity-both-injured-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114625-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंजिश में अधिवक्ता और उनके पिता पर हमला, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंजिश में अधिवक्ता और उनके पिता पर हमला, दोनों घायल
Thu, 09 Apr 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शरीफनगर में बुधवार को देर रात अमरूद का पेड़ झांगने की रंजिश में धारदार से हमला कर दिया। आरोपी ने अधिवक्ता और उनके पिता को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गांव निवासी अधिवक्ता चेतन सिंह कश्यप के पिता रमेश सिंह ने बताया कि उनके घर के पास रास्ते में अमरूद का एक पेड़ खड़ा हुआ है। जिस पर बंदर आ रहे थे और पेड़ की वजह से निकलने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उनके चचेरे भाई ने उसे पेड़ का कुछ हिस्सा झांग दिया था। आरोप है कि पड़ोसी रात को 8:00 बजे गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह धारदार हथियार लेकर घर के अंदर घुस गया। उनके पुत्र चेतन सिंह कश्यप के सिर पर कई बार धारदार हथियार से किए । हमले में चेतन सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बचाने पर रमेश सिंह, उनके छोटे पुत्र सतपाल की पत्नी बबली और पुत्री मीनाक्षी को भी घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। परिजन घायल रमेश सिंह और चेतन सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचे। जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, अधिवक्ता अनुज सक्सैना ,विशाल अग्रवाल आदि अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए हल्का दरोगा को भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन