{"_id":"68000711a59b60795a053011","slug":"adverse-entry-to-supply-inspectors-of-shahbad-and-swar-for-negligence-in-verification-moradabad-news-c-282-1-rmp1004-143665-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सत्यापन में लापरवाही पर शाहबाद और स्वार के पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सत्यापन में लापरवाही पर शाहबाद और स्वार के पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। राशन कार्डों के सत्यापन में ढिलाई पर डीएम ने शाहबाद और स्वार के पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सदर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीएम ने डीएसओ को भी व्यवस्थाओं में सुधार करने के आदेश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम जोगिंदर सिंह ने खाद्य एवं रसद विभाग से संचालित योजनाओं से संबंधित जिला सतर्कता समिति की बैठक में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय के लाभार्थियों को राशन का वितरण निर्धारित मात्रा के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने राशन कार्डों का सत्यापन कराने के लिए डीएसओ को निर्देशित किया।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी उचित दर विक्रेताओं के द्वारा ई-पॉश मशीन के माध्यम से की जा रही है, जिसके द्वारा अब तक कुल 13.65 लाख 492 लाभार्थियों की ई-केवाईसी की गई है।
विज्ञापन
डीएम ने 31 मई तक ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर कराए जा रहे राशन कार्ड सत्यापन कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने व लापरवाही बरतने पर पूर्ति निरीक्षक शाहबाद व स्वार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए।
तहसील सदर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कार्यों में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को विभागीय योजनाओं में शिथिल पर्यवेक्षण, अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण न रखने के दृष्टिगत कठोर चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।