{"_id":"69640cc6bb7901010106a3b7","slug":"admit-cards-for-the-semester-exams-will-be-issued-by-the-14th-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-810088-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 14 तक जारी हो जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 14 तक जारी हो जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को भी परीक्षा समिति के सदस्यों ने केंद्र और विद्यार्थियों के डाटा अपलोड करने का कार्य किया। विवि अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए बुधवार तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी को प्रस्तावित हैं। इनके लिए सुबह आठ बजे से दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षाएं पांचों जनपदों में 158 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए 93314 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें करीब 52303 छात्राएं और 41011 छात्र परीक्षा देंगे। चेयरपर्सन समर्थ टीम विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील जोशी ने बताया कि पिछले दिनों समर्थ टीम के साथ हुई बैठक में काफी बिंदु स्पष्ट हो गए हैं। हमने केंद्रों, विषयों, समय और परीक्षा की तारीख को पहले मैप कर दिया था। अब उन केंद्रों पर जो कॉलेज और उनके विद्यार्थी आवंटित हुए हैं, उनको मैप किया गया है। विद्यार्थियों के हित में मैपिंग का कार्य अवकाश के दिन भी किया गया है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि समर्थ टीम दिल्ली की ओर से सोमवार शाम तक विद्यार्थियों के अनुक्रमांक जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश पत्र पर कार्य शुरु हो जाएगा। मंगलवार शाम या बुधवार तक प्रवेश पत्र भी जारी हो जाएंगे।