{"_id":"5d44824a8ebc3e6cb20d0d50","slug":"adminstration-worries-about-security-of-azajm-and-abdullah-moradabad-news-mbd317283642","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम-अब्दुल्ला की सुरक्षा को लेकर पुलिस चिंतित, भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम-अब्दुल्ला की सुरक्षा को लेकर पुलिस चिंतित, भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां और स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम की सुरक्षा को लेकर पुलिस चिंचित नजर आ रही है। पुलिस ने दोनों को नोटिस जारी कर पूछा कि सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर क्यों नहीं चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों को परामर्श दिया है कि वे सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर चलें। नोटिस रिसीव नहीं करने पर पुलिस ने इसे आजम खां के घर पर चस्पा कर दिया।
कई आरोपों से घिरे सांसद आजम खां सरकार की ओर से दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा भी साथ लेकर नहीं चल रहे हैं। उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम खां भी सुरक्षा में लगे जवानों को लेकर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में दोनों को खतरा हो सकता है। इस बावत पुलिस की ओर से दोनों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस आजम खां के आवास के बाहर चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सांसद आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनके बेटे स्वार विधायक अब्दुल्ला को भी सुरक्षा मिली है। लेकिन, इसके बाद भी दोनों ही नेता सुरक्षा लेकर नहीं चल रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने दोनों नेताओं को सुरक्षा साथ लेकर चलने का आग्रह किया है।