फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   administration wait for 94 pending reports

94 लोगों की पैंडिंग रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
administration wait for 94 pending reports
मुरादाबाद। सोमवार को 148 में से 54 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें से 17 पॉजिटिव निकले। ऐसे में बाकी बचे 94 सैंपल की रिपोर्ट पर प्रशासन की निगाहें टिकी हैं। यह सभी सैंपल उन चार हॉटस्पॉट से लिए गए थे जहां उत्तराखंड के पांच कोरोना पॉजिटिव जमाती एक महीना से अधिक रुके थे। ऐसे में यहां केसाें के पॉजिटिव आने की आशंका अधिक है। सोमवार को आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने बाकी रिपोर्ट को लेकर भी एहतियाती तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस बीच सोमवार को भी 34 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने कोरोना पॉजिटिव डीयू छात्र के इलाके लाल नगरी में 1265 घरों का सर्वे करके 6768 लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इनमें से एक की सोमवार को मौत हो गई। जबकि एक लड़की ठीक होने के बाद अपने घर जा चुकी है। जिले में अब कोरोना के 17 एक्टिव मरीज हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी एहतियाती तैयारियां पहले ही की जा चुकी हैं। पॉजिटिव आए 17 लोगों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। उधर, सोमवार को आए आंकड़ों ने पुलिस प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ा दी है। 54 में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ऐसे में बाकी बचे 94 सैंपल की रिपोर्ट को लेकर भी डर की स्थिति है। डर इसलिए भी है क्योंकि जिन इलाकों से सैंपल लिया गया है वह सभी हॉटस्पॉट हैं और जिनके सैंपल भेजे गए थे वह कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए थे। इन हालात में अधिकारियों को इस बात की फिक्र है कि आने वाली सैंपल रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed