फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   administration has big challange to stop crackers use in moradabad

पांच करोड़ के पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को रोकना होगा प्रशासन के लिए चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
administration has big challange to stop crackers use in moradabad
मुरादाबाद। एनजीटी की ओर से पटाखों पर पाबंदी लगाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर पटाखों की बिक्री और दीपावली के दिन पटाखे जलाने से शहरवासियों को रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती होगी। पिछली दिवाली पर लगभग तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखों का कारोबार हुआ था और अनुमान था कि इस बार यह आंकड़ा पांच करोड़ को छू लेगा। चूंकि थोक विक्रेताओं के अलावा अन्य छोटे दुकानदारों ने भी पटाखे खरीद रखे थे तो ऐसे में प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती यह होगा कि ये न केवल बिक पाएं बल्कि इन्हें छोड़ा या फोड़ा भी न जा सके। इसके लिए जिला स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। सभी को हिदायत दी गई है कि एनजीटी के आदेश का सख्ती से पालन कराना होगा।
विज्ञापन

पिछले साल भी हुआ था बुरा हाल
पिछले वर्ष दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी के लिए दस स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया था। थोक और फुटकर के चार सौ दुकानदारों को जिला प्रशासन ने लाइसेंस जारी किए थे। शहरवासियों ने त्योहार पर तीन करोड़ रुपये के पटाखे जलाए थे। इसकी वजह से दीपावली के दिन शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। जिसमें पीएम 10 और पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था। दिवाली के बाद प्रदूषण से हाल बुरा हो गया था।
विज्ञापन

वायु और ध्वनि प्रदूषण पर निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो टीमें गठित की हैं।
मुरादाबाद का वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में हैं। गत वर्ष जहां दस दिन बहुत खराब स्थिति में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा था तो वहीं इस वर्ष नवंबर माह के इन दस दिनों में छह दिन शहर का वायु प्रदूषण चार सौ वायु गुणवत्ता सूचकांक से ऊपर रहा है। मंगलवार को भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। शहरवासी इस वायु प्रदूषण से बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में एनजीटी द्वारा पटाखों पर पाबंदी लगाने के बाद अब उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्थानों पर और लगेंगी मशीनें
वर्तमान में लाजपत नगर स्थित आनलाइन एयर मॉनिटरिंग स्टेशन से वायु प्रदूषण की स्थिति पता चलती है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर बुद्धि विहार में बोर्ड कार्यालय और कांशीराम नगर में वायु और ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए दो मशीनें लगाई जाएंगी। वायु प्रदूषण मापने के लिए 24 घंटे के लिए मशीनें संचालित की जाएंगी। दीपावली के दिन सुबह से लेकर दूसरे दिन सुबह तक मशीन लगेंगी, जबकि ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए दीपावली की शाम छह बजे से रात 12 बजे तक मशीन संचालित रहेगी। इसका डेटा चार दिन बाद मिल पाएगा। वायु प्रदूषण में पीएम 10, पीएम 2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा मापी जाएगी। दोनों स्थानों पर छह सदस्यीय दो टीम रहेंगी। इसके अलावा लाजपत नगर स्टेशन की मशीन भी संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed