फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ADM and SP Rural reached Atal Vidyalaya and saw the arrangements

Moradabad News: अटल विद्यालय पहुंचे एडीएम और एसपी देहात ने देखीं व्यवस्थाएं

Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
ADM and SP Rural reached Atal Vidyalaya and saw the arrangements
बिलारी के अटल आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाएं देख्रते एडीएम और एसपी देहात-संवाद
बिलारी। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगामी छह अगस्त को पीपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में संभावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। शनिवार को डीएम अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे थे जबकि रविवार को एडीएम प्रशासन और एसपी देहात यहां पहुंचे।इस दौरान हेलीपैड बनाए जाने की प्रगति देखने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन

हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह अगस्त की दोपहर पीपली स्थित अटल आवासीय विद्यालय आने का अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन जिला पुलिस प्रशासन की तैयारियों से लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी छह अगस्त को पीपली पहुंचकर अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन कर सकते हैं। पूर्व में भी दो बार इस विद्यालय के पहले शिक्षा सत्र का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन दोनों बार अंतिम समय में स्थगित हो गया था। इस बार जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण शुरू कराने, हेलीपैड स्थल से विद्यालय तक सड़क निर्माण शुरू कराने, विद्यालय भवन के अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कराए जाने से लोगों का मानना है कि इस बार मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम स्थगित नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने शनिवार दोपहर अटल अटल आवासीय विद्यालय पहुंचकर पूरी व्यवस्थाएं देखी थीं और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए थे। इसी क्रम में रविवार दोपहर एडीएम प्रशासन और एसपी देहात अटल आवासीय विद्यालय पीपली पहुंचे। यहां हेलीपैड बनाए जाने और संपर्क मार्ग पर सड़क बनाए जाने की प्रगति को देखा। स्थानीय एसडीएम और सीओ पहले ही अटल आवासीय विद्यालय पहुंच गए थे। अधिकारी अभी अपनी ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं लेकिन तैयारियां मुख्यमंत्री के आने के हिसाब से की जा रही हैं। उधर मुख्यमंत्री के बिलारी क्षेत्र में संभावित आगमन को लेकर भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। इस संबंध में रविवार शाम भाजपा के बिलारी नगर मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed