फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aditya became the in-charge Tehsildar of Bilari

Moradabad News: बिलारी के प्रभारी तहसीलदार बने आदित्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Aditya became the in-charge Tehsildar of Bilari
बिलारी। जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा ठाकुरद्वारा तहसील के नायब तहसीलदार आदित्य कुमार को बिलारी तहसील का नया प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। जिलाधिकारी के नए आदेश में बिलारी तहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार का तबादला इसी पद पर तहसील ठाकुरद्वारा को कर दिया गया है। उधर, बिलारी के प्रभारी तहसीलदार का काम देख रहे तहसीलदार न्यायिक प्रवीन कुमार अब केवल तहसीलदार न्यायिक बिलारी का ही काम देखेंगे। प्रवीन कुमार को पहले बिलारी का तहसीलदार बनाया गया था और बाद में तहसीलदार न्यायिक बना दिया गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्य करने के दौरान प्रवीन कुमार की कार्यशैली को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के कई सदस्यों ने शिकायत की थी। उधर, आदित्य कुमार द्वारा बिलारी के प्रभारी तहसीलदार का शुक्रवार सुबह कार्यभार ग्रहण करते ही संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष ताहिर हुसैन के साथ अनेक संग्रह अमीनों और तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष अविनाश यादव के साथ अनेक लेखपालों ने नए तहसीलदार को बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed