फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Actress Jayaprada did not appear in court warrant issued

Moradabad: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं अभिनेत्री जयाप्रदा, वारंट जारी; अब 11 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Wed, 04 Oct 2023 09:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान जयाप्रदा पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
Actress Jayaprada did not appear in court warrant issued
जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं जयाप्रदा बुधवार को भी अदालत में पेश नहीं हुईं। जिस कारण केस में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने जमानतीय वारंट जारी करते हुए उन्हें तलब किया है। अब इस मामले में 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान जयाप्रदा पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डा. डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को मुकदमे की सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश मनिंदर सिंह की अदालत में की गई। इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर बतौर पीड़िता अपने बयान दर्ज कराने थे।


लेकिन जयाप्रदा की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया।अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ पुनः जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 11 अक्तूबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed