{"_id":"65f37e87a6f14afacd06b034","slug":"actress-jaya-prada-appeared-in-the-court-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-363091-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अभद्र टिप्पणी मामले में अदालत में हाजिर हुईं अभिनेत्री जयाप्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अभद्र टिप्पणी मामले में अदालत में हाजिर हुईं अभिनेत्री जयाप्रदा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बयान देने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने अपने वारंट रिकॉल करा लिए हैं। अदालत में हाजिर न होने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अब केस की सुनवाई 21 मार्च को होगी।
2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर हुई और अपने वारंट रिकॉल कराए। अब इस मामले में 21 मार्च को सुनवाई होगी।
अपने वकील के साथ अदालत में पेश हुईं जयाप्रदा
मुरादाबाद। अभद्र टिप्पणी के मामले में अदालत द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट को रिकॉल कराने के लिए जयाप्रदा अपने वकील अभिषेक भटनागर के साथ अदालत में पेश हुईं। यहां करीब 15 मिनट तक अदालत में रुकने के बाद उन्होंने अपने वारंट रिकॉल कराए।अदालत ने उनके वारंट रिकॉल करने के बाद उनके बयानों के लिए आगामी 21 मार्च लगा दी है।