फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Action of police and forensic team in CA Shwetabh Tiwaris office

Moradabad: पुलिस ने 250 फाइलों की पड़ताल, मीट और मेंथा कारोबारी भी निकले श्वेताभ तिवारी के क्लाइंट

Tue, 21 Feb 2023 05:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

अब तक पुलिस 250 क्लाइंटों की फाइलें ही चेक कर पाई हैं। जिसमें मुरादाबाद, रामपुर और संभल के मीट व मेंथा कारोबारी भी क्लाइंट हैं। एक टीम फाइल का सर्वे करती है तो दूसरी टीम फोन पर क्लाइंट से बातचीत करती है।

विज्ञापन
Action of police and forensic team in CA Shwetabh Tiwaris office
सीए श्वेताभ तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीए श्वेताभ तिवारी के दफ्तर में पुलिस और फोरेंसिक टीम पिछले दो दिन में 250 फाइलों को खंगाल चुकी है। इस दौरान ये भी बात सामने आई है कि सीए के निर्यातक, डॉक्टरों के अलावा मेंथा और मीट कारोबारी भी क्लाइंट थे। पुलिस सभी इतिहास खंगाल रही है। इसके अलावा सीए के मोबाइल से मिले 500 नंबरों को फिल्टर किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीए हत्याकांड की जांच श्वेताभ तिवारी के दफ्तर में ही सिमट कर रह गई है। पिछले दो दिन से पुलिस टीमें स्टाफ, पार्टनर, करीबियों और क्लाइंटों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम और सीए की टीम श्वेताभ का कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज खंगालने में जुटी हैं। श्वेताभ तिवारी के मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, उत्तराखंड के कारोबारी, नेता, डॉक्टर, निर्यातक और उद्योगपति क्लाइंट हैं। 
विज्ञापन


अब तक पुलिस 250 क्लाइंटों की फाइलें ही चेक कर पाई हैं। जिसमें मुरादाबाद, रामपुर और संभल के मीट व मेंथा कारोबारी भी क्लाइंट हैं। एक टीम फाइल का सर्वे करती है तो दूसरी टीम फोन पर क्लाइंट से बातचीत करती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कुछ को दफ्तर भी बुला रही है। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed