फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Acharya Pramod Krishnam first reaction after being expelled from Congress

UP: 'राम और राष्ट्र से समझौता नहीं...', कांग्रेस से निकाले जाने के बाद प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया

Sun, 11 Feb 2024 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Feb 2024 12:24 PM IST
सार

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'राम और राष्ट्र से समझौता नहीं'। इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी को भी टैग किया है।

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam first reaction after being expelled from Congress
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि प्रमोद कृष्णम को अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में प्रमोद कृष्णम कई मुद्दों पर कांग्रेस और अपने नेता की आलोचना के कारण सुर्खियों में आ गए थे। शनिवार को कांग्रेस से हुए निष्कासन के बाद रविवार को आचार्य प्रमोद की पहली प्रतिक्रिया आई। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निष्कासित होने पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि प्रमोद कृष्णम लगातार सार्वजनिक मंचों पर खुलकर विरोध करते रहे हैं। 
 

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने वाले कांग्रेस नेताओं पर जमकर करते रहे कटाक्ष
आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के नेताओं पर लगातार निशाना साध रहे थे। वह उनके बयानों से खफा थे और इसलिए ही उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं को हिंदू विरोधी भी बताया था। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र ठुकराने वाले नेताओं पर भी भड़के थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बाद भी अपनी ही पार्टी का खुलकर विरोध शुरू किया तो कयास लगाए जाने लगे थे कि अब वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

भाजपा में शामिल होने से धर्माचार्य जीवन का भी पालन होगा और राजनीतिक सफर की नई शुरूआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से आचार्य काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा भी है कि वह प्रधानमंत्री के विचारों की खुलकर प्रशंसा करते हैं। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि शिलान्यास कार्यक्रम में ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस पार्टी की कार्रवाई के बाद शामिल होने के लिए राह आसान हो गई है। अभी तक चर्चा थी कि शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन अब चर्चा शिलान्यास कार्यक्रम में ही घोषणा किए जाने की है।

कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने पोस्ट में तुलसीदास की पंक्तियां लिखीं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed