फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accussed step father arrested in teasing

नागफनी में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
accussed step father arrested in teasing
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में सौतेले पिता ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर किशोरी की मां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी थाने की बंगला गांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पहले पति की मौत होने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली थी। महिला की एक पंद्रह वर्षीय बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन तो ठीक ठाक चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। महिला का आरोप है बदनामी के डर से उसने शुरुआत में इसकी शिकायत किसी से नहीं की। महिला का आरोप है कि 19 अगस्त की रात आरोपी ने महिला की बेटी के साथ घर में छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बेटी की चीख पुकार सुनकर मां पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने किशोरी की मां के साथ भी मारपीट की। महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed