{"_id":"68b9e55c845415d66b00be0c","slug":"accusing-officials-without-evidence-moradabad-dm-said-now-the-committee-will-catch-false-complainants-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिना साक्ष्य अधिकारियों पर लगा रहे आरोप, मुरादाबाद डीएम बोले- झूठे शिकायतकर्ताओं को अब पकड़ेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिना साक्ष्य अधिकारियों पर लगा रहे आरोप, मुरादाबाद डीएम बोले- झूठे शिकायतकर्ताओं को अब पकड़ेगी समिति
Fri, 05 Sep 2025 12:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:45 AM IST
सार
डीएम अनुज सिंह ने अधिकारियों के खिलाफ बिना साक्ष्य लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में एडीएम प्रशासन, एसपी अपराध और डाकघर के उपाधीक्षक शामिल हैं, जिन्हें एक माह में रिपोर्ट देनी होगी। डीएम ने कहा कि संगठित गिरोह द्वारा फर्जी शिकायती पत्र भेजकर अधिकारियों पर दबाव और अवैध वसूली की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह निरीक्षण करते हुए( सफेद शर्ट में)
- फोटो : संवाद
विस्तार
अधिकारियों के खिलाफ बिना साक्ष्य आरोप लगाकर की जाने वाली शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने समिति गठित कर दी है। तीन सदस्यीय समिति को एक माह में जांच कर रिपोर्ट देनी है। डीएम अनुज सिंह ने तीन सदस्यीय समिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक अपराध और उपाधीक्षक मुख्य डाकघर को शामिल किया है।
विज्ञापन
अनुज सिंह के अनुसार जनपद में तैनात कई अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनके ऊपर बिना किसी साक्ष्य के आरोप लगाए जाते हैं। कई बार ये आरोप व्यक्तिगत प्रकृति के होते हैं। इसके माध्यम से इन व्यक्तियों द्वारा अधिकारियों पर अनुचित कार्य करने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे शासकीय कार्य करने में कठिनाई हो रही है। डीएम ने कहा कि शिकायती पत्रों का पत्राचार करने वाले व्यक्तियों के एक संगठित गिरोह का सदस्य होने और अधिकारियों से अवैध वसूली की घटनाओं में वृद्धि होने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन व्यक्तियों द्वारा अज्ञात नाम, अन्य व्यक्तियों (उनकी जानकारी के बिना) के नाम से स्पीड पोस्ट-पंजीकृत डाक से शिकायत को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेजा जात है। इसलिए इन शिकायतों की जांच कर इनको चिह्नित करने की आवश्यकता है।
ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके। डीएम अनुज सिंह ने डाकघर एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर गहनता से जांच कर गिरोह को चिह्नित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह में यह जांच पूरी करनी है।