फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: SP leader nephew murdered, accused shot leg, encounter with police

Moradabad: सपा नेता के भतीजे के हत्यारोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली..दूसरे को पकड़ा

Thu, 02 Nov 2023 09:06 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Nov 2023 09:06 AM IST
सार

कटघर थाने की काशीपुर पुलिस चौकी के सामने सपा नेता कैसर अली के भतीजे सऊद राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: SP leader nephew murdered, accused shot leg, encounter with police
हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता के भतीजे की हत्या करने वाले हत्यारोपियों की बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। टांग में गोली लगने से हत्यारोपी सोहराब घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहे दूसरे आरोपी सलमान को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने ही सऊद राशिद की गोली मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन


कटघर थाने की काशीपुर पुलिस चौकी के सामने एकता विहार कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 11 बजे सपा नेता कैसर अली कुद्दुसी के भतीजे सऊद राशिद (25) की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पीतल का व्यापार करने वाले सऊद की लाश उनके घर के पास ही पड़ी मिली थी। सऊद के पिता ने एकता विहार निवासी सोहराब और उसके साथी सलमान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस टीम काशीपुर तिराहा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान काशीपुर तिराहे से गोट गांव जाने वाले रास्ते से एक बाइक से दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने बाइक मोड़ दी और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया जबकि दूसरा बदमाश भागने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी दबोच लिया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम एकता विहार उत्तरी काॅलोनी निवासी सोहराब पुत्र अकील अहमद बताया। जबकि गिरफ्तार किए गए दूसरे बदमाश ने अपना नाम सलमान पुत्र शमीम हुसैन बताया। सलमान भी एकता विहार निवासी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सऊद की हत्या करने की बात कबूली है।


सोहराब से 32 बोर की पिस्टल, तीन खोखे और आरोपी सलमान के पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार शाम आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


मुठभेड़ में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ भी की तो पता चला कि रंजिश के कारण आरोपियों ने सऊद रशीद की हत्या की थी। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों पर बताया कि कुछ दिन सऊद राशिद के साथ दोनों की कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed