फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of shooting meat trader arrested

मीट व्यापारी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting meat trader arrested
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में मीट व्यापारी को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राशिद मीट व्यापारी हैं।
नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि राशिद ने नागफनी के कोहना मुगलपुरा निवासी अपने छोटे भाई के साले सद्दाम को कार चलाने के लिए दी थी। रविवार दोपहर वह सद्दाम से गाड़ी मांगने के लिए गए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान सद्दाम और उसके भाई सकलैन ने राशिद के साथ मारपीट की थी। इसके बाद राशिद को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि राशिद के भाई शाहबुद्दीन ने सद्दाम, सकलैन समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सोमवार सुबह आरोपी सईद अहमद निवासी कोहना मुगलपुरा नई सड़क थाना नागफनी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं राशिद के भाई शाहबुद्दीन का कहना है कि सद्दाम से रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि सद्दाम के पिता सैय्यद ने उनके और उनके कई रिश्तेदारों की मोटी रकम एक फर्जी कंपनी में फंसवा दी। जब रुपये वापस नहीं मिले तो लोगों ने सद्दाम के परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी सद्दाम का परिवार राशिद के परिवार से रंजिश रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed