{"_id":"69d55ae9ed11ff65e50ad3c4","slug":"accused-of-selling-the-plot-to-someone-else-even-after-taking-the-money-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113109-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रकम लेकर भी प्लॉट दूसरे को बेच देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रकम लेकर भी प्लॉट दूसरे को बेच देने का आरोप
Wed, 08 Apr 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव कुरी रवाना के रहने वाले प्रकाशवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने गांव में अपने मकान के पास एक प्लॉट तीन लाख में तय करने के बाद 1.25 लाख रुपये ऑनलाइन और बाकी रकम नकद देकर प्लॉट पर कब्जा पा लिया था। आरोप है कि अब आरोपी ने उस प्लॉट को किसी और को बेच दिया है। उसने उसे लिए गए रुपये भी नहीं लौटाए हैं। जब वह अपने रुपये मांगने जाता है तो वह उसे तरह-तरह की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन