फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of robbing cash and jewellery at gunpoint

Moradabad News: हथियारों के बल पर नकदी-जेवर लूटने का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing cash and jewellery at gunpoint
छजलैट के बीबीपुर में वारदात के बाद मोहम्मद फईम के घर में गुमशुम बैठी पत्नी राबिया व अन्य महिलाए
कांठ। गांव बीबीपुर में एक ग्रामीण ने पांच नकाबपोश बदमाश पर रविवार रात घुस हथियारों के बल पर नकदी-जेवर लूटने का आरोप लगाया है। गृहस्वामी की पत्नी ने एक बदमाश को पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

छजलैट के बीबीपुर निवासी मोहम्मद फईम ने बताया कि रविवार की रात वह पत्नी राबिया और बच्चों के साथ बरामदे में सोया था। रविवार रात 10:45 बजे पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। फईम ने बताया बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेते हुए उसकी पत्नी के गले पर चाकू रख खामोश कर लाइट बंद करा दी। इसके बाद धमकाते हुए ताला खुलवाकर वह दोनों को कमरे में ले गए और सेफ अलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात के साथ खूंटी पर लटके पर्स में रखे भैंस खरीदने को रखे 80000 रुपये तथा कानों में पहने कुंडल और बाली निकाल कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में शोर पर गांव वाले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। फईम ने एक बदमाश को पहचानने की बात कहते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। एसएचओ संजय पांचाल ने कहा कि बताई जा रही वारदात पूरी तरह संदिग्ध है। अब तक कि जांच में रुपयों के लेनदेन के विवाद की बात भी सामने आई है। नामजद तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed