फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of raping teenage girl arrested

Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenage girl arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाने की पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कटघर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह डॉक्टर से दवा लेने गई थी। घर लौटी दो देखा कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद बेटी की तलाश शुरू की गई। उसने बताया कि राजाराम के खंडहर से चीख सुनाई दी। महिला वहां पहुंची तो देहरी गांव का विजय उसकी बेटी से छेड़खानी और अश्लीलता कर रहा था। महिला ने उसे पकड़ा तो धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। इस मामले में आरोपी विजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed