{"_id":"5ff4c2fc8ebc3e33f77a2821","slug":"accused-of-raping-a-woman-in-majhola-burning-the-tent-moradabad-news-mbd3750835161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अपने रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, तंबू में आग लगाकर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अपने रिश्तेदार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, तंबू में आग लगाकर भागा आरोपी
Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला कहना है कि वह दिल्ली रोड पर तंबू में सो रही थी। इसी दौरान रिश्तेदार अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंच गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद तंबू में आग लगाने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस का दावा है कि जांच में दुष्कर्म की घटना नहीं पाई गई है। तंबू जलाने के मामले में तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मझोला क्षेत्र में रहने वाला परिवार तंबू लगाकर जड़ी बूटियां बेचता है। 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि सोमवार रात वह अपने पति और छोटे बच्चे के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे रिश्तेदार अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंच गया। आरोप है कि रिश्तेदार के साथ आया व्यक्ति महिला के पति को तंबू से बाहर बातचीत करने के बहाने ले गया। आरोप है कि इसी दौरान रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी तंबू में आग लगाकर मौके से भाग गए थे।
एएसपी अनिल यादव ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की गई। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का विवाद है। दो जनवरी को भी महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था तंबू लगाने के नाम पर उससे दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसी विवाद में तंबू में आग लगानेे की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।