{"_id":"68d99c5bbe3c5117e20699d7","slug":"accused-of-raping-a-teenager-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-740998-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप था कि आरोपी किशोरी को अगवा करने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा था। कटघर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 22 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर सचिन ले गया। इसके बाद वह परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी। इस मामले में निरीक्षक अपराध अशोक कुमार तोमर ने लालबाग काली मंदिर के पास रहने वाले आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
00
चोरी की स्कूटी और तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने मिलन विहार आकांक्षा स्कूल के नजदीक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी के साथ रोक लिया। जांच से पता चला कि स्कूटी चोरी की है। पकड़े गए आरोपी की तलाशी के दौरान एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया।
सिविल लाइन थाने के उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने आकांक्षा स्कूल के नजदीक आरोपी संजय निवासी मोहल्ला मिलन विहार आकांक्षा स्कूल के पास को बिना नंबर की स्कूटी के साथ पकड़ लिया। पता चला है कि स्कूटी सिविल लाइंस से चुराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।