फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of poisoning a youth with the intention of murder, case registered against father and son

Moradabad News: हत्या के इरादे से युवक को जहर देने का आरोप, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning a youth with the intention of murder, case registered against father and son
कुंदरकी में छात्र छात्राओं से सवाल पूछते डीआईओएस द्वितीय संवाद
मैनाठेर। मुरादाबाद की रहने वाली एक महिला ने मैनाठेर के पिता-पुत्र पर बेटे की हत्या करने के इरादे से जहर देने का आरोप लगाया है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सीमा परवीन ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि मैनाठेर के ग्राम ताहरपुर के रहने बाला शाने आलम 23 अप्रैल को महिला के घर पहुंचा था। आरोप है कि शाने आलम महिला के बेटे मोहम्मद शयान को ट्रक पर अपने साथ ले जाने के लिए आया था। इस दौरान महिला का बेटा मोहम्मद श्यान शाने आलम के साथ चला गया। आरोप है शाने आलम और उसके पिता रईस ने महिला के बेटे श्यान को हत्या करने की नीयत से कोई जहरीला पदार्थ या फिर नशीला पदार्थ देकर कर उसको ट्रक से धक्का देकर मुरादाबाद संभल रोड स्थित नानकर के अड्डे पर फेंक गए। घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने देखा और महिला के बेटे की हालात को नाजुक देखते हुए लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से मेरे बेटे मोहम्मद श्यान को अस्पताल में भर्ती कर दिया। महिला का कहना है कि अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।वही पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शाने आलम और उसके पिता रईस के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed