फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of killing a married woman with poison

विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman with poison
मुरादाबाद। दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर मायके वालों ने विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पसियापुर जनूबी निवासी बाबूराम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में अपनी पुत्री पूजा की शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव में की थी। पूजा के तीन बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि पूजा से उसका पति, जेठ, ननद, देवर दहेज में बुलेट की मांग करते थे। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनका कहना था पूजा ने घटना से दस दिन पूर्व उन्हें यह बात फोन पर बताई थी कि ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं की गई तो वह उसकी हत्या भी कर सकते हैं। आरोप है कि 24 अप्रैल को ससुराल वालों ने जहर देकर पूजा की हत्या कर दी। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed