{"_id":"672007defa116cbe170451a4","slug":"accused-of-kidnapping-and-gang-raping-a-teenage-girl-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-511329-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी भेजे गए जेल
Tue, 29 Oct 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
कांठ। किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
मामला कांठ क्षेत्र का है, यहां रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शनिवार की रात नगर के मोहल्ला पट्टीवाला का मुकुल और महमूदपुर गांव निवासी हर्ष बाइक से अगवा कर नगर के चौकबाजार निवासी विवेक के घर ले गए थे। वहां कमरे में प्रिंस उर्फ वंश विश्नोई निवासी खलीलपुर कद्दीम और विवेक ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि पहले भी प्रिंस, हर्ष और मुकुल किशोरी के साथ दुष्कर्म कर चुके थे। शोर मचाने पर विवेक की बहन आ गई और उसके दरवाजा खटखटाने पर आरोपियों ने उसे छिपा दिया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार को प्रिंस उर्फ वंश विश्नोई, मुकुल, हर्ष और विवेक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मुकुल, प्रिंस उर्फ वंश विश्नोई, विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।