फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of kidnapping a teenager from Civil Lines

सिविल लाइंस से किशोरी को अगवा करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a teenager from Civil Lines
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे और उसकी छोटी बेटी को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला का परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को 9 जुलाई को कार से अगवा कर अपने साथ ले गया था। महिला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी अगवा करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने पहुंचकर की, मगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी पवन कुमार ने सिविल लाइंस प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed