फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of handing over someone else's body in exchange for peace

Moradabad News: अमन के बदले किसी अन्य का शव सौंपने का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of handing over someone else's body in exchange for peace
मंडी धनौराचुचैला कलां। पोषक नहर से मिले अमन के शव को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया। परिजन जब शव का दफीना करने की तैयारी कर रहे थे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें जो शव सौंपा गया, वह किसी और का था। परिजनों ने हंगामा करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस गई। वहां भी परिजन हंगामा करते हुए शव को बदलने का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोषक नहर में डूबे ग्राम चुचैला कलां निवासी अमन का शव रविवार सुबह नहर में उतराता मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद वहां तैनात कर्मचारियों ने अमन के शव को परिजनों को सौंप दिया था। बकरीद के त्योहार की वजह से परिजनों ने रात में ही उसको सुपुर्द ए खाक करने का फैसला लिया। परिजनों के अनुसार अमन के शव को नहलाने के लिए जब कवर खोला गया तो उसमें अमन के बजाय किसी अन्य शख्स का शव था। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण इस मामले में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पर फोन कर घटना की जानकारी दी। अमन के पिता इरशाद ने बताया कि शुरू से ही उनके साथ पुलिस-प्रशासन द्वारा अलग व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना था कि अमन के बजाय किसी अन्य शख्स शव कोई साजिश है या लापरवाही। पुलिस देर रात शव को लेकर अमरोहा स्थित पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। सूचना पर सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह व एसडीएम सुधीर कुमार भी वहां पहुंच गए। देर रात तक जांच की जा रही थी। जबकि, परिजन वहां शव बदलने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed