फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of entering a shop, assaulting the shopkeeper, and firing a handgun.

Moradabad News: दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, तमंचे से फायर करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering a shop, assaulting the shopkeeper, and firing a handgun.
कांठ। कस्बा उमरी कलां में किराना दुकानदार के साथ मारपीट और तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

उमरी कलां के मोहल्ला ठेकेदारान निवासी इरफान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम वह अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ला विद्दाशाह निवासी रियासत अली उर्फ मुन्ना, जैद अली और कैफ अली दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आए माजिद अली ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया कि बीच-बचाव करने आए उसके पिता अहमद अली के चेहरे पर डंडा मार घायल कर दिया गया। बताया कि तीनों आरोपी लाठी-डंडों और तमंचे से लैस थे। आरोप है कि आरोपी रियासत अली इरफान को दुकान से खींचकर गली में ले गया और जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर किया लेकिन गोली उसके दाहिने कान के पास से होकर निकल गई। इसके बाद आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने इरफान, अहमद अली और माजिद अली का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed