{"_id":"6a0b71b5459a5600440f03cc","slug":"accused-of-cheating-rs-350-lakh-on-the-pretext-of-selling-land-kanth-news-c-279-1-mo11005-115282-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जमीन बेचने का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी करने का आरोप
Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के प्रॉपर्टी डीलर पर ग्रामीण ने जमीन बेचने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। गांव फरीदनगर निवासी जमील अहमद ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2023 में उन्होंने उत्तराखंड के जसपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर से आवास के लिए 172 गज के प्लॉट का सौदा 2650 रुपए प्रति गज के हिसाब से किया। उन्हें 22 मार्च 2023 को 50 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये उनके बैंक खाते में आरटीजीएस से ट्रांसफर कर दिए थे ।प्रॉपर्टी डीलर ने मई 2023 में जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया लेकिन उसने अभी तक बेची गई जमीन का बैनामा नहीं कराया है। टालमटोल करता है। अपने रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जमील अहमद ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन