फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of brutally beating student arrested in connection with rape

दुष्कर्म के विरोध में छात्रा को बेरहमी से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of brutally beating student arrested in connection with rape
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शनिवार को किशोर बोर्ड में पेश करेगी।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी ने गुरुवार को केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी तेरह वर्षीय बेटी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी। पड़ोस में रहने वाले लड़के ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठा लिया था। आरोपी स्कूटी को सुनसान गली में ले गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई की थी। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। उसे शनिवार को किशोर बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed