{"_id":"60f9d82c8ebc3e58292de019","slug":"accused-of-beating-a-girl-for-love-marriage-arrested-city-news-mbd396663276","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर युवती को पीटने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने पर युवती को पीटने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज होकर बहन की पिटाई करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव गणेश घाट निवासी अर्चना (26) ने पड़ोस में ही रहने वाले सुनील से प्रेम विवाह किया है। शादी के बाद से अर्चना अपने पति के साथ काशीपुर रिश्तेदारी में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वह सुनील के घर गांव लौटी थी। आरोप है कि सोमवार को युवती के सगे और चचेरे-तहेरे भाई सुनील के घर में घुस गए थे। उन्होंने युवती की पिटाई की थी और उसे पीटते हुए अपने घर ले गए। यहां भी उसकी पिटाई की गई थी।
इस मामले में सुनील के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने युवती के सगे भाई सोनू, तहेरे भाई प्रदीप व संजय और चचेरे भाई राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो