{"_id":"68d45b13a6742ab07203569a","slug":"accused-of-attempting-to-kill-a-married-woman-by-putting-a-noose-around-her-neck-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109303-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाहिता को गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाहिता को गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
बिलारी। मल्लपुर जन्नू गांव निवासी विवाहिता को गले में रस्सी का फंदा डालकर ससुरालियों द्वारा मारने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। विवाहिता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
संभल जिले में थाना असमोली अंतर्गत नगला नीडर गांव निवासी छत्रपाल सिंह की ओर से बुधवार शाम थाना बिलारी पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी बहन सोनाली की शादी छह फरवरी 2025 को थाना बिलारी के मल्लपुर जन्नू गांव निवासी थान सिंह के बेटे योगेंद्र सिंह के साथ की थी शादी के कुछ समय बाद ही पति योगेंद्र सास शीला और ससुर थान सिंह आदि ने मायके से और अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर सोनाली का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया लेकिन उसने समझा बुझाकर बहन को उसकी ससुराल में ही भेज दिया।
छत्रपाल सिंह का आरोप है कि बीते 19 सितंबर की सुबह लगभग ग्यारह बजे सोनाली के ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होती देख उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। बाद में ससुराल वाले पुलिस कार्रवाई के डर से उसे छोड़कर चले गए। जब मायके पक्ष के लोग सोनाली के घर पहुंचे तब वह चारपाई पर बेहोश पड़ी थी और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। पहले तो सोनाली को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया वर्तमान में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मिली तहरीर की जांच की जा रही है।