फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of assault on wife and brother in law

Moradabad News: पत्नी और सालों पर मारपीट का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault on wife and brother in law
कुंदरकी। एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और सालों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ निवासी राजीव ने थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके बेटे मुकुल की बांह टूट गई थी जिसका उपचार कराया और पत्नी विद्या को डांटते हुए कहा कि तुम बच्चों का ध्यान नहीं रखती हो। इसी बात को लेकर पर उसकी पत्नी ने अपने मायके को फोन कर दिया। राजीव का आरोप है कि बीती 28 मई की रात करीब 10:15 बजे गांव हरियाना निवासी उसके साले रामवीर और जगराम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर में आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट के कारण में सिर और शरीर में चोटें आंई । आरोपी साले घर से उसके बच्चे हिमांशु और मुकुल को भी साथ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने राजीव के बड़े भाई सोनू को भी गालियां दीं। आरोप है कि पहले मेरी पत्नी ने मारपीट करके अपने मायके चली गई और बाद में उसके सालों ने अपने दो साथियों के साथ आकर मारपीट की है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजाबाद के युवक ने किशोरी को किया अगवा, छह पर केस कुंदरकी। पांच दिन पहले से कुंदरकी नगर से एक किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने मां बेटों समेत छह लोगाें पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कुंदरकी निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 27 मई को उसकी नाबालिग बेटी को जैद नाम का युवक बहला फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन

आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के खास थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर का रहने वाला बताया गया है। किशोरी अपने घर से पचास की नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी साथ ले गई है। उसकी बेटी भगाने के मशवरे में मुख्य आरोपी जैद की मां फिरदोस, भाई शोएब और मुशेब के अलावा रिश्तेदार इमरान और नदीम शामिल हैं। पांच दिन से बाद अपह्रत किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस ने जल्द की बरामद करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed