फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested with stolen revolver

चोरी की रिवाल्वर संग आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen revolver
मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की रिवाल्वर संग गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद रिवाल्वर रामपुर में सात साल पहले चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरवर अली मिर्जा मुगलपुरा के लालबाग निवासी है। वह पीतल फर्म में काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम प्रिंस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सरवर मिर्जा को भी रोका गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक रिवाल्वर बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह रिवाल्वर कानपुर की गन फैक्ट्री में बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस रिवाल्वर की लाइसेंस रामपुर जनपद के टांडा निवासी याकूब के नाम पर जारी हुआ था। रामपुर के कोतवाली में 2014 में रिवाल्वर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed