फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused arrested in case of extortion from Congress leader

Moradabad News: कांग्रेसी नेता से रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of extortion from Congress leader
मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने कांग्रेसी नेता से रंगदारी वसूलने के मामले में रविवार को आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संभली गेट तबाकियान निवासी कांग्रेस नेता सगीर सईद हसन खान ने गलशहीद थाने में तहरीर देकर मोहम्मद वासित के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज कराया था। कांग्रेस नेता ने बताया कि असालतपुरा गुलशन नगर गली नंबर-3 निवासी मो. वासित ने उनकी बेटी से शादी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। पूछताछ करने पर पता चला कि मोहम्मद वासित मझोला थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में आरोपी है। इसी वजह से उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया।
इसी बात से मोहम्मद वासित उनसे रंजिश रखने लगा। वह एक दिन अपने साथी के साथ बाजार जा रहे थे। काला प्यादा चौराहे के पास मोहम्मद वासित मिल गया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। भय के चलते उसने आरोपी को 50 हजार रुपये की रंगदारी दे दी। इसके बावजूद आरोपी कांग्रेसी नेता और उनकी बेटी की हत्या की धमकी देने लगा। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को थानाध्यक्ष गलशहीद पवन कुमार की टीम ने आरोपी मोहम्मद वासित को उसके घर के समीप से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने कांग्रेस नेता द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में 25 आर्म्स एक्ट की भी धारा बढ़ाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाज जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed