फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused arrested in attack on police party

पुलिस पर हमला करने के आरोप में प्रधान के पति शाहिद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in attack on police party
रामपुर। पूर्व सीओ आलेहसन के करीबी माने जाने वाले ककरौआ के प्रधान के पति शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहिद के खिलाफ पुलिस की टीम पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में शहजादनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

शाहजादनगर थाने में अक्तूबर में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मशकूर मुन्ना सार्वजनिक संपत्ति निवारण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी सिलसिले में 17 अक्तूबर को पुलिस उनके पर कुछ जानकारी हासिल करने गई थी। इस दौरान घर पर बैठे मशकूर उर्फ मुन्ना, उनके भाई मसरूर तथा वहां पर मौजूद शाहिद और अन्य कई लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस संबंध में थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा मशकूर उर्फ मुन्ना के अलावा 15 नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। शाहिद भी इस मामले में का आरोपी था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में फरार चल रहे ककरौआ के प्रधान के पति शाहिद को कल्याणपुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और 22 कारतूस भी बरामद किए हैं। क्षेत्र में शाहिद प्रधान के नाम से मशहूर शाहिद पूर्व सीओ आले हसन का करीबी माना जाता है। पूर्व सीओ आले हसन पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस ने शाहिद से आले हसन के बारे में भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

आले हसन के कई करीबियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
रामपुर। पूर्व सीओ आले हसन के कई करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पूर्व सीओ पर गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश है। पुलिस उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर चुकी है, लेकिन उनके ठिकाने का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस ने उनके कई करीबियों पर शिकंजा कस दिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस आलेहसन तक इस वजह से नहीं पहुंच पा रही है कि विभाग के हर कदम की जानकारी उनको पहले मिल जाती है। रामपुर जिला पुलिस में कई निचले स्तर पर कई ऐसे कर्मचारी हैं जिनकी आलेहसन से गहरी छनती थी और वह अब भी विभाग के विभाग के हर कदम की जानकारी पहले उनको दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम के करीबी की तलाश में शादी समारोह में छापा
रामपुर। सांसद आजम खां के एक करीबी की तलाश में पुलिस ने शादी समारोह में छापा मार दिया। पुलिस को सूचना मिली थी एक शादी समारोह में आजम खां का एक बेहद करीबी व्यक्ति मौजूद है, जिस पर पहले कई मुकदमे दर्ज है और जो भूमिगत चल रहा है। पुलिस शादी समारोह में पहुंच गई और आजम के करीबी की तलाश करने लगी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। आजम के करीबी को पुलिस के आने की सूचना पहले ही मिल गई थी इसलिए वह वहां से खिसक गया। सूत्रों की माने तो आजम खां का करीबी पुलिस के सामने ही गाड़ी में बैठकर वहां से गए थे, लेकिन पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने आला अधिकारियों को यह जानकारी दे दी वह शादी समारोह में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed