{"_id":"5f6b22ad0362017b9509164d","slug":"accountant-in-hasanpur-arrested-red-handed-taking-bribe-by-anti-corruption-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हसनपुर में रंगे हाथों पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से ले रहा था तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हसनपुर में रंगे हाथों पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से ले रहा था तीन हजार रुपये
Wed, 23 Sep 2020 03:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हसनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को लेखपाल योगेश को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल योगेश खसरा खतौनी में नाम दर्ज करने के लिए एक किसान से रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन टीम को फोन कर इसकी शिकायत कर दी और लेखपाल को रंगे हाथों पकड़वाया। इसके बाद टीम लेखपाल को हसनपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन