फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accident

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
accident
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार शाम दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

अमरोहा जनद के डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर गांव निवासी फिरोज आलम अपनी पत्नी रेशमा (40) के साथ पाकबड़ा में एक निजी चिकित्सक के यहां से दवाई लेने गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पति पत्नी दवा लेकर घर जा रहे थे। हाईवे पर टीएमयू के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फिरोज आलम घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक रोक कर उतरा और भाग गया जबकि आस पास खड़े लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed